भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा 19 फरवरी को पाटन में, शिवाजी जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
पाटन। महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर पाटन में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन 19 फरवरी को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से शामिल होंगे।
उक्त कार्यक्रम 19 फरवरी 2026, गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे से स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक करेंगी।
अति विशिष्ट अतिथि कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन, मेहत्तर राम वर्मा,पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज ,पाटन राज हेमन्त वर्मा
मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाटन
विशेष अतिथि सुकालू राम वर्मा
समिति सुपर वाइजर सेवा सहकारी समिति, रोहित वर्मा समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति सांकऱा, सुभाष वर्मा समिति सुपर वाइजर सेवा सहकारी समिति ,भूषण वर्मा समिति प्रबंधक, सेवा सहकारी समिति बेल्हारी,नागेन्द्र वर्मा प्राधिकृत अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति पाटन,संतोष वर्मा प्राधिकृत अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति पंदर, श्रीमती नेहा बाबा वर्मा सभापति, नगर पंचायत पाटन ,कार्यक्रम का मंच संचालन श्री केदार कश्यप द्वारा किया जाएगा।



आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम युवाओं को महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, स्वाभिमान, सुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के आदर्शों से प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।
कार्यक्रम का आयोजन महाराज छत्रपति शिवाजी कुर्मी युवा मोर्चा, पाटन द्वारा किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा के तरफ से अम्लेश्वर सांकरा में भी भव्य स्वागत किया जायेगा जिसकी भी तैयारी किया जा रहा है।



