अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय हाई स्कूल निपानी में सरस्वती साइकिल योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरित

रानीतराई। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल निपानी में राज्य शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं शिक्षकों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्देश्य बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना और उनकी पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा उनकी शिक्षा को नई गति मिलेगी।

साइकिल प्राप्त कर छात्राओं ने खुशी व्यक्त की। जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत सभापति रवि सिन्हा, शाला विकास समिति अध्यक्ष नारद साहू, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि मंगल साहू, भरत निर्मलकर, धनीराम सिन्हा, नरेश सिन्हा, तोमन सिन्हा, अजय साहू, विद्यालय की प्राचार्या हेमलता बेलदार, शिक्षकगण, पालकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। को साइकिल वितरित

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!