अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
राज्य स्तरीय स्कूल प्रवेशोत्सव , कलेक्टर ने कार्यक्रम तैयारी का निरीक्षण किया

दुर्ग 19 जुलाई 2026/ जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत जामगांव (एम) के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विधालय में 20 जुलाई को राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सत्र 2026-27 का आयोजन किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारी का आज कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, ग्रीन रूम, सामग्री वितरण स्टॉल और स्कूल में लैब एवं अन्य तैयारी का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर एडीएम वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.के. दुबे, एसडीएम लवकेश ध्रुव एवं जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के ईई भट्टाचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement






