तरीघाट में 15 मार्च को मनाई जाएगी 1010वीं कर्मा जयंती, विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित, सामाजिक पधाधिकारी होंगे शामिल
पाटन। तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत तेलीगुंडरा परिक्षेत्र के स्थानीय साहू समाज तरीघाट द्वारा 15 मार्च 2026, रविवार को कर्मा मंदिर प्रांगण, तरीघाट (खारून नदी तट) में भगवान कर्मा की 1010वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे सामूहिक महाआरती, खेलकूद एवं हवन पूजन के साथ होगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे अतिथियों का स्वागत एवं मंचीय उद्बोधन होगा। शाम 3 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा शाम 6 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लालेश्वर साहू उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्रीय अध्यक्ष रामनारायण साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में महेन्द्र साहू महासचिव, श्रीमती विमला साहू उपाध्यक्ष, कमलेश वर्मा जनपद उपाध्यक्ष, श्रीमती भगवती साहू सरपंच, संगठन सचिव, श्रीमती चंद्रिका साहू ग्राम पंचायत सरपंच छत्रपाल साहू संगठन सचिव, डीजेन्द्र साहू समाज सेवी, मधुकांत साहू समाज सेवी एवं अश्वनी साहू युवा संयोजक तेली गुंडरा शामिल होंगे।
स्थानीय साहू समाज तरीघाट ने क्षेत्र के सभी समाजजनों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी सोसल मीडिया में स्थानीय अध्यक्ष अशोक साहू ने शेयर किया है।








