सरकारी स्कूल की छात्रा टोमिन सिंगौर ने 90% अंक प्राप्त कर किया गांव का नाम रोशन, सामाजिक पदाधिकारियों ने दी बधाई
अम्लेश्वर। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा की छात्रा कु. टोमिन सिंगौर ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया है। कु. टोमिन सिंगौर ग्राम पंचायत खमरिया की निवासी हैं।
उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने की जानकारी मिलते ही प्रदेश महामंत्री लोधी समाज एवं पूर्व जनपद सदस्य डॉ. घनश्याम कौशिक ने कु. टोमिन से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. कौशिक ने कहा कि सरकारी स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी लगन और मेहनत के बल पर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ें, तो सफलता निश्चित है।



इस अवसर पर छात्रा के परिवारजन भी उपस्थित रहे। डॉ. कौशिक ने सभी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रकाश सिंगौर, बल्ला सिंगौर, राजेश सिंगौर, विशंभर सिंगौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



