अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रेस क्लब अम्लेश्वर के तत्वधान में ,अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर ,विद्युत ठेका कर्मचारियों का सम्मान

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर स्थित प्रेस क्लब अम्लेश्वर के तत्वाधान में आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अटल परिसर के पास विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विगत 15 वर्षों से ठेकेदार के अंतर्गत कार्यरत बिजली विभाग के दो कर्मचारियों—रवि जांगड़े एवं महेश सेन—को शाल, श्रीफल एवं मग भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक परसराम साहू उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में शिक्षक ललित बिजोरा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष करन साहू द्वारा की गई।

वक्ताओं ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रमिकों के सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि परसराम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, जिसे ‘मई दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है, हर वर्ष 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन मेहनतकश मजदूरों और श्रमिकों के योगदान को समर्पित है तथा उनके अधिकारों की रक्षा और शोषण रोकने का संदेश देता है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष करन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी निर्माण कार्य की नींव में मजदूर का महत्वपूर्ण योगदान होता है। मजदूर ही निर्माण कार्य को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमें मजदूरों के दुख-दर्द को समझना चाहिए और उनके अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए। विद्युत कर्मी हर मौसम में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा देते हैं, फिर भी उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि मजदूरों को उनका उचित सम्मान और अधिकार दिलाने में सहयोग करे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ललित बिजौरा ने किया। स्वागत भाषण महासचिव अश्वनी साहू ने दिया। अभार प्रकट नारायण वर्मा ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी मजदूर साथियों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष करन साहू, उपाध्यक्ष नारायण साहू, महासचिव अश्वनी साहू, प्रेम धीवर, देवा ठाकुर सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!