अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेजस मर्रा के मेधावी छात्राओं का घर-घर जाकर शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने किया सम्मान

पाटन। सेजस मर्रा में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंचकर सम्मान किया गया।

विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 90% रहा। इसमें कुमारी विद्या यदु (पिता– हेमशंकर, बेलौदी) ने गणित संकाय से 89.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर दीप्ति वर्मा (पिता– विजय वर्मा, बेलौदी) ने 89% अंक के साथ स्थान हासिल किया। वहीं कुमारी निकिता (पिता– गोविंद राम आडील, मोखली) ने विज्ञान संकाय से 83% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा 10वीं में कुमारी थानेश्वरी (पिता– जगदीश, सपहा सोरम) ने 88.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी कृतिका (पिता– राजेश वर्मा) ने 76.5% अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष खिलेश वर्मा ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पालकों को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के सदस्य टोपेन्द्र वर्मा (उपसरपंच, गाड़ाडीह), पुष्पेंद्र बंछोर, राकेश आडील एवं गोपीचंद धरमगुड़ी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!