पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले देवांगन समाज पाटन के ब्लॉक अध्यक्ष

भिलाई 3 : पाटन ब्लॉक देवांगन समाज के 3 वर्षीय चुनाव 12 अप्रैल 2025 को संपन्न हुआ।नवनिर्वाचित पाटन ब्लॉक देवांगन समाज के अध्यक्ष श्रीकांत देवांगन ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल से किया सौजन्य मुलाकात।
इस अवसर पर मनीष देवांगन,हरीश देवांगन,गोपाल देवांगन उपस्थित रहे।
वही युवा धनेश्वर देवांगन कोषाध्यक्ष ग्राम कौही मंडल से निर्विरोध चुना गया साथ ही साथ मनीष देवांगन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयन किया गया। इस अवसर पर पाटन ब्लॉक सभी मंडल द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और धनेश्वर देवांगन की उज्जवल भविष्य की कामना की समाज को एक अच्छा दिशा निर्देश के रूप में समाज सेवा के रूप में काम करे।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष ठाकुर राम देवांगन, कोषाध्यक्ष लूमोस देवांगन, राजेश देवांगन सचिव, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन कौही,तिलेश देवांगन सचिव ,दीपक देवांगन उपाध्यक्ष ,ईश्वर देवांगन सलाहकार, कृष्ण देवांगन सलाहकार, दिलीप देवांगन कार्यकारिणी दौलत देवांगन कार्यकारिणी उपस्थित रहे।



