कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के समर्थन में किया जनसंपर्क, झोपड़ी छाप पर मतदान की अपील

पाटन, अम्लेश्वर। छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के युवराजगुरु एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब ने 29 मई को जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में जनपद सदस्य पद हेतु भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के समर्थन में मतदाताओं से झोपड़ी छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
गुरु खुशवंत सिंह साहेब जैसे ही निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पाहंदा एवं सांकरा पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका जोशीला स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पाहंदा स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की तथा घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


इसके पश्चात गुरु साहेब ग्राम सांकरा पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु घासीदास बाबा के जैतखाम में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित सतनामी समाज के लोगों ने अपने गुरु का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर गुरु खुशवंत सिंह साहेब ने आम मतदाताओं से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के चुनाव चिन्ह ‘झोपड़ी छाप’ की प्रतीकात्मक तस्वीर दिखाते हुए समर्थन मांगा।
गुरु साहेब ने दोनों गांवों में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को विजयी बनाना आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, चुनाव प्रभारी श्रीमती हर्षा चंद्राकर, चुनाव संचालन समिति प्रभारी दयानंद सोनकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, महामंत्री कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर सहित अम्लेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






