जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठक 15 जून को, मनरेगा, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास कार्यों की होगी समीक्षा
पाटन, 05 जून 2026। जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की आगामी बैठक दिनांक 15 जून 2026 (सोमवार) को दोपहर 1:00 बजे जनपद पंचायत पाटन के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में जनपद पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य आवासीय योजनाओं, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं सहित महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी तथा पशुपालन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।


इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति, ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों एवं मांगों पर विचार-विमर्श तथा विभिन्न स्थायी समितियों द्वारा पारित प्रस्तावों एवं अनुशंसाओं पर चर्चा की जाएगी। शासन से प्राप्त नवीन दिशा-निर्देशों एवं योजनाओं की जानकारी भी बैठक में साझा की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन ने सभी संबंधित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं पदेन सदस्यों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।
जारीकर्ता:
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जनपद पंचायत पाटन, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)






