अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बड़ी खबर: महिला के रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही, रानीतराई पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

महिला के साथ छेडछाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रानीतराई। दुर्ग जिला अंतर्गत रानीतराई थाना क्षेत्र में दिनांक 08.06.2026 को मधु यादव पिता अटल सिंह उम्र 27 साल पता ग्राम बरबसपर द्वारा आरोपी पुनीतराम यादव पिता वैशाख यादव निवासी ग्राम बरबसपुर के विरूद्ध दिनांक 08.06.2025 को एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र इस आषय का प्रस्तुत किया गया कि दिनांक 08.06.2026 के सुबह करीब 07.30 बजे जब प्रार्थिया अपने घर ग्राम बरबसपुर में अकेले थी कि तभी आरोपी पुनीतराम यादव चुपचाप प्रार्थिया के घर का दरवाजा खोलकर अन्दर आया और बेइज्जती करने की बुरी नियत से प्राार्थिया का हांथ बांह पकडकर प्रार्थिया को अपनी ओर खींचा और प्रार्थिया के सीने को हांथ लगाया। उपरोक्त घटना के संबंध में प्रार्थिया मधु यादव की रिपोर्ट पर आरोपी पुनीतराम यादव के विरूद्ध थाना रानीतराई में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 74,332(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

विवेचना के दौरान प्रार्थिया, गवाहों के कथन, डा. मुलाहिजा नक्शा मौका एवं आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य संकलित कर मामले की विवेचना से अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी पुनीतराम यादव पिता वैशाखू यादव उम्र 35 साल पता ग्राम बरबसपुर बाजार चैक थाना रानीतराई को आज दिनांक 09.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर जुर्म अजमानतीय होने से रिमाण्ड पर भेजा गया। क्रं0 अप0क्रं0/धारा नाम आरोपी

1 59/2026 धारा 74,332(3) बीएनएस0 01. पुनीतराम यादव पिता वैशाखू यादव उम्र 35 साल पता ग्राम बरबसपुर बाजार चैक थाना रानीतराई

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर,सउनि0 दिनेश्वर रात्रे, प्र0आर0क्रं0 1533 विजय शुक्ला , आर0 1757 तिलेश कुमार साहू, महताब, हेमलाल चेलक, सुनील, रेखराम यादव, चन्द्रहास वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

दुर्ग पुलिस की अपील:- इस तरह महिलाओं के विरूद्ध अत्याचार, छेडछाड करने वालो के विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!