अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बस्तर आम महोत्सव 2026 का शुभारंभ 13 जून को, आम उत्पादन एवं प्रसंस्करण को मिलेगा बढ़ावा

जगदलपुर, 12 जून 2026। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में “बस्तर आम महोत्सव 2026” का आयोजन 13 एवं 14 जून 2026 को किया जा रहा है। महोत्सव का उद्घाटन समारोह 13 जून को प्रातः 11:00 बजे क्रांतिकारी देवेश्वर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर (बस्तर) में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप होंगे। वहीं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप तथा जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, नगर निगम जगदलपुर के महापौर श्री संजय पाण्डेय तथा कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री कामदेव बघेल समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति प्रो. रवि आर. सक्सेना करेंगे।

दो दिवसीय आम महोत्सव का उद्देश्य बस्तर क्षेत्र में आम उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देना है। महोत्सव के दौरान आम की विभिन्न उन्नत किस्मों की प्रदर्शनी, तकनीकी जानकारी, कृषक संवाद तथा उद्यानिकी से संबंधित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने किसानों, उद्यानिकी विशेषज्ञों, विद्यार्थियों एवं आमजन से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!