शोक समाचार: शिव नगर निवासी श्रीमती सुरजा बाई साहू का निधन, अंतिम संस्कार संपन्न, शनिवार को संपूर्ण कार्यक्रम
कुम्हारी, 12 जून 2026। शिव नगर कुम्हारी की वयोवृद्ध एवं प्रतिष्ठित नागरिक श्रीमती सुरजा बाई साहू, पति स्वर्गीय डॉ. एम.आर. साहू, उम्र 88 वर्ष का दिनांक 11 जून 2026 को देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
स्वर्गीय श्रीमती सुरजा बाई साहू अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे अनिल साहू, अरूण साहू, रमण साहू एवं तुलेन्द्र साहू की माताजी थीं। उनके निधन से परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्र के नागरिकों में शोक की लहर व्याप्त है।


आज दिनांक 12 जून 2026 को मुक्तिधाम कुम्हारी में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें परिजन, शुभचिंतक एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय श्रीमती सुरजा बाई साहू का संपूर्ण कार्यक्रम दशगात्र 20 जून दिन शनिवार को संपन्न होगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
शोकाकुल : साहू परिवार, शिव नगर, कुम्हारी।






