अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अमलेश्वर भाजपा मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

अमलेश्वर, 15 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी अमलेश्वर मंडल द्वारा माननीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान दिनांक 15 जून 2026 को प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर के नेतृत्व में ग्राम खम्हरिया स्थित अवंतीबाई भवन चौक के पास संचालित किया गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनजागरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सुरेंद्र साहू, पूर्व जनपद डॉ घनश्याम कौशिक,सांकरा सरपंच एवं भाजयुमो अध्यक्ष रवि सिंगौर, मोतीपुर सरपंच मोहन लोधी, अमलेश्वर पालिका पार्षद डॉ. आलोक पाल, वरिष्ठ भाजपाई अशोक निषाद, प्रदीप लोधी, रमेश साहू,मुकेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत करना तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!