अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेलुद के बाद ब्लॉक में दूसरा मामला,ग्राम सोरम की राशन दुकान में भी कीड़ोंयुक्त चावल वितरण

पाटन (दुर्ग)। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोरम की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) दुकान में कीड़ोंयुक्त चावल वितरित किए जाने का मामला सामने आया है। इससे पहले सेलुद में भी इसी प्रकार की शिकायत सामने आ चुकी है, जिसके बाद पाटन ब्लॉक में यह दूसरा मामला माना जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार राशन दुकान में वितरित किए जा रहे चावल में बड़ी संख्या में जीवित कीड़े (T2, T3 एवं T4 श्रेणी) पाए गए हैं। चावल की बोरियों में सैकड़ों की संख्या में कीड़े रेंगते दिखाई देने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है तथा इसे स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) से पुराने एवं खराब गुणवत्ता वाले चावल का वितरण किया जा रहा है। उनका कहना है कि एफसीआई के गुणवत्ता मानकों के अनुसार खाद्यान्न में मृत कीड़े भी नहीं होने चाहिए, जबकि यहां जीवित कीड़े बड़ी संख्या में पाए गए हैं।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब छत्तीसगढ़ सरकार खाद्य गोदामों में भंडारित अनाज को कीटमुक्त रखने के लिए दवाइयों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर खर्च करती है, तो फिर आम जनता को कीड़ोंयुक्त चावल क्यों वितरित किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि कीड़ोंयुक्त चावल का वितरण तत्काल रोका जाए, प्रभावित हितग्राहियों को गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित सप्लायरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!