अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा अमलेश्वर मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों व जनप्रतिनिधियों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता

अमलेश्वर। देशभक्ति, राष्ट्रगौरव एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी अमलेश्वर मंडल द्वारा मंगलवार 11 अगस्त 2026 को मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे अटल परिसर अमलेश्वर से हुआ। यात्रा अमलेश्वर से प्रारंभ होकर सांकरा, मोतीपुर, अमलीडीह, जामगांव एम, रुही होते हुए ग्राम झीट पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

इस भव्य आयोजन में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर तथा सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, जनपद सदस्य दामिनी राकेश साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में स्वामी आत्मानंद स्कूल अमलेश्वर के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया तथा अमलेश्वर नगर का भ्रमण किया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा नगर पालिका अमलेश्वर के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री कैलाश यादव एवं धर्मेंद्र कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर, कोषाध्यक्ष राजू साहू, जिला ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, मोहन लोधी, कमलेश्वरी साहू, गायत्री साहू, मधुकांता साहू, रेवती सोनकर,नगर पालिका अमलेश्वर के पार्षद डॉ. आलोक पाल, राजू सोनकर, नीलम मिंज, श्रीमती ललिता कुमार साहू, एल्डरमैन रामाधार साहू, सुनील शर्मा, हीरालाल साहू, पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू, भाजपा नेता अजीत ठाकुर, शिवा साहू, सुखदेव साहू, मनीष कोसले, कामता प्रसाद सिंगौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से राष्ट्रहित में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!