अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं की बौछार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेंट कर, दूरभाष के माध्यम से भी दे रहे हैं बधाई

पाटन। दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट मुलाकात कर राजा पाठक का अभिनंदन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

जन्मदिन के अवसर पर अनेक भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दूरभाष के माध्यम से भी राजा पाठक को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए निरंतर जनसेवा में सक्रिय रहने की शुभेच्छा व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

वहीं भाजपा किसान मोर्चा दुर्ग जिला मंत्री अजीत ठाकुर ने भी राजा पाठक को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि राजा पाठक संगठन एवं समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह जनसेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

राजा पाठक ने जन्मदिन पर प्राप्त शुभकामनाओं के लिए सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी के स्नेह और आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!