अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रूही में 20 से 28 अगस्त तक होगा श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ, सिंगौर परिवार ने श्रद्धालुओं से की सहभागिता की अपील

पाटन, रूही। भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से ग्राम रूही में सिंगौर परिवार द्वारा स्व. मुकेश सिंगौर एवं स्व. श्री मनी सिंगौर की पुण्य-स्मृति में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 20 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक सिंगौर परिवार के निज निवास, रूही में संपन्न होगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पं. उत्तम शर्मा द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा, जबकि पं. संतोष शर्मा (सुप्रा वाले) परायणकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आयोजन के दौरान 20 अगस्त को कलश यात्रा एवं देव स्थापना के साथ कथा का शुभारंभ होगा। 21 अगस्त को कथा प्रारंभ एवं परीक्षित जन्म, 22 अगस्त को सृष्टि वर्णन एवं ध्रुव चरित्र, 23 अगस्त को गुरु पूजन एवं वर्णन, 24 अगस्त को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन एवं कृष्ण जन्म, 25 अगस्त को कृष्ण लीला एवं रुक्मिणी विवाह, 26 अगस्त को 16,108 विवाह का वर्णन एवं सुदामा चरित्र, 27 अगस्त को परशुराम एवं तुलसी वर्षा सहित चढ़ौती तथा 28 अगस्त को गीता, हवन, सहस्रधारा आरती एवं विसर्जन का कथा का विराम होगा। 29 अगस्त को वार्षिक श्राद्ध संपन्न किया जाएगा।

सिंगौर परिवार ने क्षेत्र के श्रद्धालुजनों, धर्मप्रेमियों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

उक्त जानकारी मीडिया को ओमप्रकाश सिंगौर ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!