अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में लोकनाथ साहू ने जीता स्वर्ण पदक, अनिल नन्हारे ने हासिल किया रजत

पाटन, जमराव। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का आयोजन धमतरी, छत्तीसगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं ग्राम जमराव का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में कक्षा 7वीं के छात्र लोकनाथ साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 52 किलोग्राम भार वर्ग में छात्र अनिल नन्हारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है।

लोकनाथ साहू एवं अनिल नन्हारे की इस उल्लेखनीय सफलता पर जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर, सरपंच ग्राम पंचायत जमराव ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह सफलता ग्राम जमराव के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन से गांव के अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस शानदार उपलब्धि पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव की प्राचार्य श्रीमती गीता साहू, व्यायाम शिक्षक श्रीमती चंपा चतुर्वेदी, कुश्ती प्रशिक्षक श्री स्वप्निल पवार, दोनों खिलाड़ियों के माता-पिता, गुरुजन, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के समस्त सदस्यगण तथा ग्रामवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विश्वास जताया कि लोकनाथ साहू एवं अनिल नन्हारे आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर विद्यालय, ग्राम जमराव एवं क्षेत्र का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!