उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा में साइबर क्राइम जागरूकता एवं नशा मुक्ति की शपथ
अमलेश्वर/पाटन। महात्मा गांधी उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सांकरा-पाटन, जिला दुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को थाना अमलेश्वर पुलिस टीम द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया।




कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अमित दीक्षित ने की। कार्यक्रम डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



