अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
अच्छी बारिश से धान की फसल लहलहाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह ग्राम कुरुदडीह में किया फसल का अवलोकन
पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने गृह ग्राम कुरुदडीह पहुंचकर खेत-खलिहान का भ्रमण किया और खरीफ सीजन की धान की फसल का अवलोकन किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर धान की फसल की स्थिति का जायजा लिया।और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है।
इस दौरान खेतों में धान की फसल अच्छी स्थिति में नजर आई। इस वर्ष क्षेत्र में अच्छी बारिश होने के कारण खेतों में फसल की बढ़वार बेहतर दिखाई दे रही है। फसल की स्थिति को देखते हुए इस वर्ष किसानों को अच्छी पैदावारी होने की उम्मीद है।
Advertisement




पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेतों का निरीक्षण करते हुए फसल की स्थिति और कृषि कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बारिश और अनुकूल मौसम से धान की फसल को लाभ मिला है, जिससे किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दे रही है।



