अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय प्राथमिक शाला उमरपोटी का बीईओ ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षताओं का लिया जायजा

पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला उमरपोटी का विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन श्री डालेंद्र कुमार देवांगन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति तथा विद्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बीईओ श्री देवांगन ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षताओं का भी अवलोकन किया। बच्चों ने आत्मविश्वासपूर्वक वार्तालाप किया तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों का सीखने का स्तर एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता संतोषजनक पाई गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं विद्यालयीन गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को निरंतर मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर प्रधानपाठक श्री बी.आर. निषाद ने विद्यालय में सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक जागरूकता के उद्देश्य से जनसहयोग से कराए गए वॉल पेंटिंग की जानकारी दी। उन्होंने पालकों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विद्यालय में अतिथि शिक्षिका की व्यवस्था किए जाने के संबंध में भी बीईओ को अवगत कराया।

बीईओ श्री डालेंद्र कुमार देवांगन ने विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए पालकों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सहयोग से किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के हित में सराहनीय योगदान बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!