अछोटी में नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ ग्रहण समारोह, 150 छात्रों ने लिया नशा-मुक्त भारत का संकल्प

अछोटी, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के एनएसएस सेल द्वारा मेडिकल विंग, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम “नशा मुक्त भारत अभियान” एवं “मिशन स्पंदन” के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में करीब 150 उत्साही छात्रों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। समारोह “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा-अभियान” की थीम पर आयोजित किया गया और दादी प्रकाशमणि जी की पवित्र स्मृति को समर्पित रहा।




इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं नशा-मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़ना स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के निदेशक श्री महेंद्र चौबे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही डॉ. स्वाति श्रीवास्तव (प्रिंसिपल—शिक्षा एवं मल्टीडिसिप्लिनरी प्रोग्राम), श्री सुधीर तिवारी (प्रशासक), डॉ. संध्या पुजारी (विभागाध्यक्ष) तथा श्री दिगेश साहू (आईटीआई विभागाध्यक्ष) के निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम के सफल समन्वय एवं आयोजन में सुश्री नेहा डनसेना, श्री विवेक कुमार गौतम एवं श्री गुलसन कुमार बेहेरा (आईक्यूएसी समन्वयक) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग से जागरूकता एवं शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



