अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

किसानों ने कलेक्टर कार्यालय का मुख्य द्वार घेरा, समय-सीमा तय नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

दुर्ग। किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर बैठकर अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण की आवाज उठाई। किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल ने कहा कि प्रशासन अब किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक निश्चित तिथि तय करे, अन्यथा किसान भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

धमधा तहसीलदार के दुर्व्यवहार का मामला उठा

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

किसानों ने 14 अगस्त को तिरंगा रैली की अनुमति एवं आवेदन की पावती को लेकर धमधा तहसीलदार पर कथित दुर्व्यवहार का मामला भी कलेक्टर के समक्ष उठाया। किसानों के अनुसार अध्यक्ष आत्मा साहू द्वारा SDM धमधा को आवेदन दिया गया था, जिसे तहसीलदार एवं अन्य विभागों को मार्क किया गया था। किसानों का आरोप है कि तहसील कार्यालय में आवेदन की विधिवत पावती देने के बजाय अनुचित व्यवहार किया गया और रैली की अनुमति भी नहीं दी गई।

IDBI ऋण माफी के लिए 54 किसानों की मांग

परसबोड़, कूटहा, खपरी, पेंड्री, खैरझिटी एवं हिरेतरा के करीब 54 किसान IDBI बैंक से संबंधित ऋण माफी के मामले को लेकर लंबे समय से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि आवेदन, प्रभावित किसानों की सूची और कई बैठकों के बाद भी अब तक ठोस समाधान नहीं हुआ है। और एक तरफ बैंक के द्वारा किसानों को कुर्की और नोटिस दे दे के परेशान कर रहे है

ट्रांसफार्मर स्थानांतरण के लिए ₹76,444 की डिमांड

परसबोड़ में आबादी एवं मुख्य मार्ग के पास स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग भी किसानों ने उठाई। विद्युत विभाग द्वारा इसके लिए ₹76,444.62 की डिमांड जारी किए जाने की बात किसानों ने कही। ग्रामीणों ने राशि का भार उन पर नहीं डालने और जनसुरक्षा को देखते हुए ट्रांसफार्मर तत्काल हटाने की मांग की।

धरमपुरा में शासकीय भूमि पर आरक्षक के द्वारा अतिक्रमण का मामला

किसानों ने धरमपुरा गांव में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला भी उठाया। किसानों ने आरोप लगाया कि ग्राम निवासी सुरेश यादव, जो वैशाली नगर थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। जिसकी कई बार शिकायत हर जगह और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर में भी किया जा चुका है बावजूद पुलिस विभाग और राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं किया गया। किसानों ने अतिक्रमण हटाने के साथ संबंधित आरक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई एवं निलंबन की मांग की।

आगे की रणनीति पर किसान नेता ने दी चेतावनी

किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल ने कहा कि किसानों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं बार-बार रखी हैं, लेकिन अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रत्येक मामले के निराकरण की निश्चित तिथि घोषित करे और उस समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करे। यदि तय समय में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान संगठन आगामी दिनों में बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तय करेगा और आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा।

किसानों ने कलेक्टर से सभी मामलों में संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी कर समयबद्ध कार्रवाई कराने की मांग की।

इस मौके पर किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल, आत्मा साहू अध्यक्ष किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक, डॉ जोहन वर्मा पूर्व जनपद सदस्य, मोती राम वर्मा सरपंच प्रतिनिधि, पंचराम साहू,भानु साहू, सुभाष साहू, गोलू साहू,प्रहलाद ढीमर,हेमराज साहू,डोमार वर्मा,देवेंद्र वर्मा,द्वारिका वर्मा,नरेश वर्मा,धनेश वर्मा,जय प्रकाश विश्वकर्मा, पेखन यादव, डॉ हर्ष साहू,देवचरण साहू,अनिल वर्मा,राजकुमार साहू,पितु चंदेल इत्यादि लगभग 200 से 300 किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!