अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं कॉपियां वितरित कर बढ़ाया उत्साह, बच्चे हुए खुश

भिलाई-3, चरोदा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा में सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, छत्तीसगढ़ शासन डॉ. मीरा बघेल द्वारा कक्षा पहली, दूसरी एवं तीसरी के विद्यार्थियों को स्कूल बैग तथा कॉपियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उनके साथ सेवानिवृत्त प्रधान पाठिका श्रीमती तारा बंछोर, प्रधान पाठिका श्रीमती रेणु मोहंती सहित शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। स्कूल बैग एवं नोटबुक प्राप्त कर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

डॉ. मीरा बघेल के इस सराहनीय एवं नेक कार्य की शाला परिवार ने प्रशंसा करते हुए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। शाला परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों के प्रति इस प्रकार का सहयोग उनके शिक्षा के प्रति उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!