राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत ने रक्षाबंधन पर गड्ढा भरकर पेश की सेवा की अनूठी मिसाल

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां पूरा देश उत्सव मना रहा था, वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गागेंद्र सिंह राजपूत ने सामाजिक जिम्मेदारी की एक अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने राहगीरों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सड़क पर बने एक खतरनाक गड्ढे दामापुर – पनवर्जली मार्ग की मरम्मत की।
राहगीरों के लिए बन रहा था बड़ा खतरा




सड़क के बीचों-बीच करीब 4 फीट गहरा गड्ढा हो गया था, जिसमें बारिश का पानी भरने के कारण वह आने-जाने वाले वाहनों और राहगीरों के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका था। त्योहार के दिन इस रास्ते से भारी संख्या में लोग गुजर रहे थे, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।
अकेले ही शुरू किया श्रमदान
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. गागेन्द्र द्र सिंह राजपूत ने बिना किसी प्रशासनिक मदद का इंतजार किए खुद ही मोर्चा संभाला। उन्होंने रक्षाबंधन के दिन अकेले ही श्रमदान शुरू किया। आस-पास से बड़े पत्थर, मिट्टी और मलबे को लाकर उन्होंने उस 4 फीट गहरे गड्ढे को पूरी तरह से पाट दिया और सड़क को चलने योग्य बनाया।
चारों तरफ हो रही है सराहना
डॉ. राजपूत के इस सराहनीय कार्य की सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच जमकर तारीफ हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहार के दिन जहां लोग अपने घरों में व्यस्त थे, वहीं डॉ. राजपूत ने नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा कर NSS के मूल मंत्र ‘मैं नहीं, आप’ (Not Me But You) को सच साबित कर दिखाया है। उनके इस प्रयास से आज कई लोग किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए।



