अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रक्षाबंधन पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बांधी राखी

पाटन। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने दुर्ग जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल जी की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इसके पश्चात श्रीमती कीर्ति नायक ने भिलाई-3 थाना पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान समाज की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनके प्रति स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना उनके लिए गौरव का विषय है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि राखी केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के मजबूत रिश्ते का भी प्रतीक है। पुलिस जवानों को राखी बांधकर उन्होंने उनके समर्पण और सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के सुखी, सुरक्षित एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!