तहसील साहू संघ पाटन की बैठक में तीज मिलन समारोह की तैयारियों पर हुई चर्चा

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन में आगामी तहसील स्तरीय तीज मिलन समारोह को लेकर कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने की।

बैठक में आगामी 6 सितंबर 2026, रविवार को साहू सदन पाटन में आयोजित होने वाले तीज मिलन समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समारोह को भव्य, व्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श किया।
बैठक में कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, कर्मा माता की आरती-पूजा, अतिथियों के स्वागत तथा पुरस्कार वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि तीज मिलन समारोह समाज की महिलाओं के लिए आपसी मेल-जोल, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समारोह की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला महासचिव अश्वनी साहू,तहसील उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू ,श्रीमती विमला साहू, संगठन सचिव भुनेश्वरी साहू,महासचिव महेंद्र साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू,किशन हिरवानी सदस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक संजू साहू, श्यामलाल साहू, श्रीमती आरती साहू,श्रीमती खेमलता साहू, श्रीमती कविता साहू,योगेश साहू, दुर्वासा साहू, संतोष साहू,राजू साहू,मीडिया प्रभारी करन साहू सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।






