संत कबीर पब्लिक स्कूल में साक्षरता अभियान का आयोजन, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
चरोदा। संत कबीर पब्लिक स्कूल, जी केबिन चरोदा में साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 10 सितंबर को किया गया। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेटनगा भरदा, जिला बालोद के शिक्षक अजय पाठक एवं शिक्षिका हेपशिबा एंथोनी अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्कूल के बच्चों को विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को साक्षरता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद बच्चों द्वारा साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को साक्षरता अभियान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिवार की ओर से अतिथि शिक्षिका हेपशिबा एंथोनी एवं शिक्षक अजय पाठक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अन्नू यादव द्वारा कृष्ण भजन की प्रस्तुति दी गई। वहीं बच्चों ने गीत, कविता एवं नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।
कार्यक्रम का संचालन दयादास साहू ने किया। आयोजन में विशेष योगदान दिव्या थापा, अन्नू यादव, पिंकी महतो, सुषमा तांडी, निशा देवांगन (सहायक अध्यापिका) एवं आया पुष्पा बया का रहा। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।






