अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकली “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”

पाटन। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “समरसता संकल्प अभियान यात्रा” का आयोजन किया गया

यह यात्रा बुधवार, 09 सितंबर 2026 को निर्धारित मार्ग से होकर निकली। यात्रा का शुभारंभ ढौर से सुबह 10 बजे हुआ। इसके पश्चात यात्रा मटंग 11:30 बजे, डिघारी 12:30 बजे, पाटन 1:15 बजे, सांकरा 2:15 बजे, कुम्हारी 3 बजे पहुंची तथा बंटग में यात्रा का समापन हुआ

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं समरसता के विचारों से जुड़े सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

“समरस समाज — समान अधिकार — सशक्त विकास” के संकल्प के साथ यह अभियान सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सरपंच रवि सिंगौर, पन्ना बंजारे, मोहन लोधी, सरपंच मुन्ना तुरकाने, धनंजय तुरकाने, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, बूथ अध्यक्ष संजय सिंगौर, पंच महेंद्र पारधी, पंच शुभम जांगड़े, पंच तुलेश सिंगौर, बलराम तुरकाने, तिहारू बघेल सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!