अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जमराव में तीजा महोत्सव के अवसर पर होगा विशेष खेल महोत्सव

अमलेश्वर, जमराव। तीजा पर्व के पावन अवसर पर ग्राम जमराव के बाजार चौक में छठवें तीजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 सितंबर 2026, सोमवार को दोपहर 2 बजे से होगा। महोत्सव में माता-बहनों एवं बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, आलू दौड़, गोली-चम्मच दौड़, सुई-धागा दौड़, नारियल फेंक, मटकी फोड़, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ सहित अन्य मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर, सरपंच ग्राम पंचायत जमराव होंगी, जबकि विशेष अतिथि श्री लेखराज निषाद, उपसरपंच ग्राम पंचायत जमराव रहेंगे। कार्यक्रम में पंचगण, ग्राम प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिताओं में केवल बच्चे एवं महिलाएं भाग ले सकेंगी। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा तथा विजयी प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों से तीजा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

“जय जोहार • जय छत्तीसगढ़ • जय जमराव”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!