रक्तदान महादान, इससे बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं : ललित चंद्राकर

भिलाई। अदिति मानव कल्याण सेवा समिति मरोदा भिलाई के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदाताओं तथा सामाजिक संस्थाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने सहभागिता करते हुए रक्तदान किया और जरूरतमंदों की मदद के लिए सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेविका डॉ. पार्वती कुर्रे, रेड ड्रॉप संयोजक सूरज साहू, सहसंयोजक रामकुमार साहू, पुरैना मंडल भाजपा अध्यक्ष राजू जंघेल, मरोदा वार्ड क्रमांक 17 की पार्षद गजेंद्रि कोठारी, वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद रेखा देवी, रूपाली महतारी गुड़ी बहुउद्देशीय संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शांता शर्मा एवं समाजसेविका संगीता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं : विधायक ललित चंद्राकर
मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस संसार में रक्तदान से बढ़कर और कोई दूसरा दान नहीं हो सकता। रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने का कार्य है। उन्होंने समिति के युवाओं द्वारा किए जा रहे सेवा एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर समाजसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रखना आवश्यक है। उन्होंने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए युवाओं को आगे भी इसी तरह सेवा कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का सम्मान किया गया।
आयोजन में पाटन के लाल पप्पू साहू, आशाराम साहू, बजरंग भक्त युवा रक्तदान सेवा समिति अध्यक्ष अवतार सिंह, ऋषि कुमार, विक्रम कौशिक, रमन साहू, गुलशन कौशिक, प्रवीण, गजेंद्र, धर्मेंद्र, नागेश, वीरेंद्र ठाकुर, कैलाश निर्मलकर, डीसी लाल साहू, धर्मेंद्र निषाद, जयप्रकाश, चंदन सिंह, गगन कुमार, शाहबाज खान, यकीन कुमार, वीरेंद्र कुमार, माधवी ठाकरे, गुंजन ठाकरे, सुशील ठाकुर, लीला लाल ठाकुर, छाकेश, द्वारिका प्रसाद, नरेंद्र कुमार, विजय साहू, उमेश साहू, सीताराम साहू, प्रभात साहू, तुषार कुमार, संतोष, महेंद्र कुमार, विष्णु ठाकुर, जितेंद्र, रमेश देवांगन, संतोष कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में रक्तदाता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।



