अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मिट्टी से बनी श्री गणेश जी का विधि विधान से टब में किया विसर्जन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 

अमलेश्वर। पर्यावरण संरक्षण हेतु विगत वर्षों से मिट्टी की बनी गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल किया जा रहा है । इस वर्ष वर्ष भी प्रेस क्लब अम्लेश्वर के अध्यक्ष करन साहू के सुपुत्र आदित्य और अश्विन साहू ने मिट्टी से बने श्री गणेश जी की स्थापना अपने निवास में की और पिता करन साहू माता श्रीमती सविता साहू के साथ 11 दिन तक पूजा अर्चना किया। जिसे पूरे विधि विधान से हवन पूजन के पश्चात दिनांक 25 सितंबर दिन शुक्रवार अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर टब में विसर्जन किया जाएगा ।

पत्रकार करन साहू ने बताया कि मिट्टी की छोटी प्रतिमाएं स्थापित करने से प्रदूषण को कम किया जा सकता है । मिट्टी के श्री गणेश जी की मूर्ति पर्यावरण के लिए पूरी तरह सुरक्षित और प्राकृतिक होती है। मिट्टी की मूर्ति पानी में आसानी से घुल जाती है और वापस प्रकृति में मिल जाती है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!