अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कसही में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कसही में आंगन का उत्सव (आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों को उनके सेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गोदभराई, न्योता भोज, बच्चों की कुर्सी दौड़, व्यंजन प्रदर्शनी एवं महिलाओं की कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उन्हें पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने के संबंध में भी जागरूक किया गया। व्यंजन प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के महत्व को भी बताया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री डॉ. सुरेश साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिन बहनों एवं आशा कार्यकर्ताओं के सेवा एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के क्षेत्र में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जागरूकता पहुंचाना ही ऐसे आयोजनों का उद्देश्य है।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी दुर्ग श्री अजय साहू जी ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को पोषण के महत्व के संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बच्चों को मोबाइल एवं स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने तथा उनके शारीरिक,मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए खेलकूद,रचनात्मक गतिविधियों एवं परिवार के साथ समय बिताने की आवश्यकता पर मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, जनपद सदस्य कुसुमलता आड़ील, परियोजना अधिकारी छाया वर्मा, पर्यवेक्षक समता सिंह, परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल,तरीघाट सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, ग्राम पंचायत कसही सरपंच किरण गायकवाड़, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, मितानिन बहनें, ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!