अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा संकल्प अभियान के तहत मर्रा में विविध कार्यक्रम आयोजित, गर्भवती महिलाओं को बांटे मुनगा पौधे

पाटन/मर्रा। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम मर्रा में विविध जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दीपमाला जैन, विजय जैन, राजा देवांगन, ज्योति चंद्राकर एवं सरस्वती उपस्थित रहे। वहीं वक्ता के रूप में रेखा दामिनी एवं टुकेश्वरी ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से डीपीओ श्री अजय साहू, सीडीपीओ श्रीमती छाया वर्मा, पर्यवेक्षक नम्रता तिवारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर व्यंजन प्रदर्शनी, गोद भराई, अन्नप्राशन, सुपोषण टोकरी वितरण, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं एवं बच्चों के लिए जलेबी दौड़ और कुर्सी दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

‘हर घर मुनगा’ अभियान के तहत पहल
कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर मुनगा’ अभियान के अंतर्गत सभी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मुनगा के पौधे वितरित किए गए। साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला एवं अस्पताल परिसर में दो-दो मुनगा पौधों का रोपण किया गया। इस पहल के माध्यम से पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 4 सहायिकाओं, 4 मितानिनों एवं 4 वक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों और महिलाओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पोषण, स्वास्थ्य, मातृ-शिशु देखभाल एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्वक सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!