अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा संकल्प अभियान के तहत पतोरा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, गोद भराई से लेकर पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

पाटन। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में मॉडल गांव ग्राम पंचायत पतोरा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में गोद भराई, स्वस्थ बच्चा सम्मान, रेडी टू ईट व्यंजन प्रतियोगिता, पौष्टिक थाली प्रतियोगिता सहित महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ एवं अन्य खेल गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं का सम्मान कर उन्हें पोषण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं स्वस्थ बच्चा सम्मान के माध्यम से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए परिवारों को प्रोत्साहित किया गया।

रेडी टू ईट व्यंजन एवं पौष्टिक थाली प्रतियोगिता में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं कुर्सी दौड़ सहित अन्य मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक राजेन्द्र वर्मा, सरपंच भुनेश्वर प्रसाद साहू, जनपद सदस्य चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी, उपसरपंच देवचरण कौशल, सचिव नरेश कुमार महतो, भाजपा मंडल महामंत्री टीकाराम देवांगन, सांसद प्रतिनिधि डॉ. शशिकांत देवांगन, भाजपा युवा मोर्चा मंत्री नीलेश्वर साहू, पर्यवेक्षक तिलोत्तमा मोदघरे, चित्रसेन कलिहारी, इंद्रा साहू, जमुना ठाकुर, हेमलता सोनवानी, अहिल्या साहू, भारती साहू, तेश्वरी जोशी, सरिता देवांगन, मंजुलता ठाकुर, हेमलता चांदने, पुष्पलता कौशल, तिलेश्वरी कौशल, धनेश्वरी साहू, राजकुमारी, लोमत, बिंदु साहू, लता साहू, रोहिणी साहू, अंजनी साहू, ललिता साहू, उर्वशी, दिलेश्वरी, रूपा साहू, चंचल, वीणा साहू, चुम्मन साहू, दीप्ति श्रीवास, प्रेमलता साहू, कामिन बाई देशलहरे, दीपक साहू, सरस्वती साहू, कौशल्या साहू, हेमचंद ठाकुर, डीलेश्वरी साहू, मनोज साहू, कमलेश्वरी साहू, नेम बाई बंदे, आधा ठाकुर, जितेंद्र देवांगन, गोरेलाल श्रीवास, जामुन ठाकुर, मुकेश चांदने सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!