तर्रा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन उत्सव का आयोजन, अन्नप्राशन व गोद भराई सहित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
पाटन। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से ग्राम तर्रा में 30 सितंबर को पांचों आंगनबाड़ियों का संयुक्त आंगन उत्सव कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच विपिन चंद्राकर ने की।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पद्मिनी साहू, पर्यवेक्षक रूपरानी साहू, पंच रामानंद चंद्राकर एवं तुलसी चंद्राकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आर्ची चंद्राकर, राजेश्वरी ठाकुर, शैल चंद्राकर एवं राजेश्वरी चंद्राकर सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं स्टाफ तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
आंगन उत्सव के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई सहित महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ एवं मेहंदी प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित पोषण, स्वास्थ्य और विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ऐसे आयोजनों को महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता के लिए उपयोगी बताया।



