अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
गांधी-शास्त्री जयंती पर नमन कर तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने दी शुभकामनाएं
पाटन। तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नमन कर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
लालेश्वर साहू ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन की नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। दोनों महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव, शांति और सम्मान की भावना को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए सभी नागरिकों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।



