अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

गांधी-शास्त्री जयंती पर नमन कर, कुलदीप बैसवाड़े ने दी शुभकामनाएं, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नमन कर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों ने सत्य, अहिंसा, सादगी और देशसेवा के आदर्शों के माध्यम से राष्ट्र को नई दिशा दी। महात्मा गांधी सदैव हिंसा के खिलाफ रहे और सत्य एवं अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाया।

कुलदीप बैसवाड़े ने कहा कि आज के समय में हम सभी को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। हिंसा से दूर रहकर आपसी भाईचारे, सद्भाव और सम्मान की भावना के साथ कार्य करने से समाज में शांति और एकता मजबूत होगी।

उन्होंने दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए सभी नागरिकों से उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!