अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा सेतु शिविर में पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पात्र हितग्राहियों को दिए योजनाओं का प्रमाण पत्र

पाटन फेकारी। जनपद पंचायत पाटन द्वारा ग्राम फेकारी में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

सेवा सेतु शिविर में सभी विभागों के स्टाल लगाए गए थे जहां शिविर में पंहुचे आमजन को अपने अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे मिले आवेदनों का निराकरण भी किया।

सेवा सेतु शिविर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्वामित्व योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख, निःशुल्क खसरा बी वन, वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति कार्ड, श्रमिक कार्ड, राशन कार्ड,प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना कार्ड पीएम स्वनिधि प्रमाणपत्र, प्रधान मंत्री आवास योजना के हितग्रहियों को चाबी सौंपी गई।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन श्रीमती कीर्ति नायक, श्रीमती हर्षा चंद्राकर, दिलीप साहू,लोकमणि चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, ज्योति साहू, डॉ सुरेश साहू, ग्राम पंचायत सरपंच योगेन्द्र साहू, पाटन एसडीएम प्रफुल्ल गुप्ता महेंद्र जांगड़े, तहसीलदार श्री मनोज गुप्ता,नायब तहसीलदार श्री मनोज रस्तोगी, अतिरिक्त सीईओ सुश्री श्वेता यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!