सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम

रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम प्राचार्य श्री चंदन गोस्वामी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब प्रभारी श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। नीम, पीपल, बरगद, करंज, अमलतास ,आम,गुलमोहर,जामुन,
अमरूद, कचनार,पारिजात ,कटहल,सीताफल एवं अन्य पर्यावरणोपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण के दौरान प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्राचार्य श्री चंदन गोस्वामी ने विद्यार्थियों को पौधों के पर्यावरणीय महत्व तथा पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का नियमित रूप से सिंचाई, सुरक्षा एवं देखभाल करते हुए उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा महाविद्यालय परिसर को हराभरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुश्री भारती गायकवाड़, डॉ. शगुफ्ता सिद्दीक़ी, श्रीमती आराधना देवांगन, सुश्री रेणुका वर्मा, श्री टीकेश्वर पाटिल, सुश्री शिखा मड़रिया, श्री वेणु साहू, डॉ. देबीलाल गौतम, श्री खिलेन्द्र कुमार साहू सहित कार्यालयीन स्टाफ से श्री नरेश मेश्राम, श्रीमती महेश्वरी निषाद, सुश्री सीमा वर्मा, प्रयोगशाला परिचारक सुश्री आशा ठाकुर, श्री रविकिशोर कंवर एवं बुक लिफ्टर श्री शेष कुमार तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।



