संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय, मर्रा (पाटन) में IQAC की बैठक आयोजित, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं संस्थागत विकास पर हुआ मंथन
मर्रा (पाटन), 09 अक्टूबर। संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मर्रा (पाटन) में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, शिक्षण एवं अनुसंधान सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा संस्थागत उन्नयन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार को संस्थान की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ-साथ महाविद्यालय के समग्र विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करने, कौशल विकास एवं कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। साथ ही, शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार एवं संस्थान को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन की पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा, सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधि श्री दीपक चंद्राकर, कृषि उद्यमी श्री सुरेंद्र बेलचंदन सहित प्रकोष्ठ के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।



