मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-2 झीट-महूदा का सर्वसम्मति से निर्वाचन, भोपाल मनी वर्मा बने अध्यक्ष
झीट/पाटन। तहसील मानस संघ पाटन अंतर्गत मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-2 झीट-महूदा का सर्वसम्मति से निर्वाचन एवं पदाधिकारियों के मनोनयन का कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से श्री भोपाल मनी वर्मा को मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-2 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मानस मंडलियों, मानस पथिकों एवं मानस संतों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंच संचालन करते हुए श्री रोहित साहू ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष श्री टीकाराम साहू निर्वाचन प्रभारी अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही तहसील मानस संघ पाटन के संरक्षक श्रद्धेय श्री रामनारायण वर्मा, सचिव श्री मुरली दास वैष्णव, सदस्य श्री नरेंद्र वर्मा एवं मीडिया प्रभारी श्री दयानंद साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सर्वसम्मति से मनोनीत पदाधिकारी
मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-2 झीट-महूदा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है—
– अध्यक्ष: श्री भोपाल मनी वर्मा
– उपाध्यक्ष: श्री सेवाराम साहू
– महिला उपाध्यक्ष: श्रीमती सुधा वर्मा
– सचिव: श्री राजाराम यदु
– कोषाध्यक्ष: श्री वीरेंद्र साहू, महूदा
– संयोजक: श्री रमेश कौशिक
– महिला संयोजक: श्रीमती गायत्री साहू, करगा
– मीडिया प्रभारी: श्री रोहित साहू
– संगठन सचिव: श्री नेमीचंद
– युवा संगठन: श्री संतोष पटेल, झीट
– तहसील प्रतिनिधि: श्री नारायण
– संरक्षकगण: श्री डामन पटेल, श्री नंदकुमार पटेल, श्री श्रवण साहू (झीट), श्री कोमल साहू (खुड़मुड़ी), श्री पूरन साहू, श्री संतराम (घुघवा) एवं श्री प्रहलाद वर्मा (गभरा)।
19 ग्रामों की मानस मंडलियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष श्री दानू राम पटेल, श्री नंदकुमार यदु, श्री टोमन साहू, श्री बिसेसर यादव, श्री राधेश्याम यादव, श्री सनत गजपाल (सचिव, केंद्र क्रमांक-1), श्री योगेश साहू, श्री अनिल पटेल, श्री नारायण प्रसाद, श्री कन्हैया राम, श्री रमेश कुमार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
महिला सहभागिता के अंतर्गत श्रीमती सुधा वर्मा, श्रीमती गायत्री साहू (करगा), श्रीमती मालती साहू, श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती सुनीता चंद्राकर एवं श्रीमती सुनीति रामटेके सहित अन्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के 19 ग्रामों से पहुंचे मानस मंडलियों के सदस्यों, मानस पथिकों एवं मानस संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई शुभकामनाएं
सर्वसम्मति से निर्वाचन एवं मनोनयन की प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थितजनों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी मानस परंपरा, धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों तथा रामचरितमानस के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।



