नगर पंचायत पाटन में 1.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

पाटन। नगर पंचायत पाटन में शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 136.03 लाख रुपये (1 करोड़ 36 लाख 3 हजार रुपये) की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 03 स्थित ऑडिटोरियम परिसर, पाटन में आयोजित हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल शामिल हुए। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत पाटन की उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी एवं सभापति केवलचंद देवांगन शामिल हुए। वहीं पीआईसी सदस्यगण, पार्षदगण एवं एल्डरमैन की गरिमामयी उपस्थिति में विकास कार्यों से संबंधित कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एवं नगर पंचायत पाटन के जनप्रतिनिधि सागर ‘राजा’ पाठक , भाजपा मंडल अध्यक्ष रानी केशव बछोर , जनपद सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नगर पंचायत के अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन को नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष द्व खेम लाल साहू, लोकमनी चंद्राकर, बाबा वर्मा, सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, केशव बंछोर, डॉ सुरेश साहू,भागवत सिन्हा, आशीष साहू,वरिष्ठ पत्रकार गंगादीन साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष शर्मा ने किया।आभार व्यक्त सीएमओ हेमंत वर्मा ने किया।
मौके पर प्रवीण कुमार साहू, उप अभियंता, नगर पंचायत पाटन एवं हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाटन।



