अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पतोरा में बूढ़ादेव महोत्सव की तैयारियों और संगठन विस्तार पर मंथन, सामाजिक एकजुटता पर जोर

पाटन,पतोरा। मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गांडा समाज, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दुर्ग संभाग के ग्राम पतोरा में आगामी बूढ़ादेव महोत्सव के आयोजन एवं संगठन विस्तार को लेकर संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों सहित दुर्ग संभाग के सामाजिक बंधुओं, माताओं और बहनों ने सहभागिता की।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुलदीप, प्रदेश संयोजक सुंदर दास कुलदीप एवं ललित पोया, प्रदेश संगठन प्रभारी खेमराज बघेल, प्रदेश सचिव अशोक चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद चौहान एवं जितेंद्र चौहान, महिला प्रदेश अध्यक्ष गोदावरी करैत, प्रदेश युवा अध्यक्ष अर्जित कुलदीप, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मानू चौहान, संभाग उपाध्यक्ष मदन भारती, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष अजीत चौहान, प्रदेश सलाहकार परसराम देवदास, प्रदेश वरिष्ठ ऑडिटर दिलीप सोनवानी, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष चित्रसेन देवदास तथा समाज के वरिष्ठ सदस्य राजेश देवदास सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी बूढ़ादेव महोत्सव की तैयारियों, आदिवासीकरण की मांग तथा समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक पहचान के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुलदीप, प्रदेश सचिव अशोक चौहान एवं प्रदेश संयोजक सुंदर दास कुलदीप ने इन विषयों पर विचार साझा किए। वहीं, उपस्थित पदाधिकारियों ने महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और संगठन का प्रदेश स्तर पर विस्तार करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, संगठन को सशक्त बनाने तथा सामूहिक सहभागिता से बूढ़ादेव महोत्सव को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

समाज की ओर से बैठक के सफल आयोजन और आत्मीय स्वागत-सत्कार के लिए दुर्ग संभाग के सभी पदाधिकारियों, सामाजिक बंधुओं एवं मातृशक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विशेष रूप से चित्रसेन देवदास एवं दिनेश भाई के योगदान की सराहना करते हुए आयोजन की बेहतर व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया गया।

जय बूढ़ादेव!

मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गांडा समाज, छत्तीसगढ़

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!