अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अटल समरसता भवन के आसपास गंदगी का अंबार, स्वच्छता अभियान पर उठे सवाल

कौही/रानीतराई। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आदर्श ग्राम कौही में मंदिर के पास स्थित अटल समरसता भवन के आसपास गंदगी फैलने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस भवन के आसपास कचरा जमा होने लगा है, लेकिन साफ-सफाई और रखरखाव की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत करीब एक महीने तक स्वच्छता अभियान चलाया गया, इसके बावजूद अटल परिसर की नियमित साफ-सफाई नहीं हो सकी। भवन के आसपास बिखरा कचरा प्रशासनिक व्यवस्था और स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कब ध्यान देते हैं और अटल समरसता भवन परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!