अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सोंटा प्रहार की परंपरा के बीच गौरा-गौरी पूजन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपरागत आस्था के प्रतीक गौरा-गौरी पूजन पर्व के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम जांजगीरी, ग्राम कुकदा एवं कुम्हारी में आयोजित पारंपरिक गौरा-गौरी पूजन कार्यक्रमों में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की तथा दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और जनआस्था से जुड़ा गौरा-गौरी पूजन केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। सोंटा प्रहार की परंपरा भी लोकविश्वास और अनिष्ट के नाश की मंगलकामना से जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि हमारी लोकपरंपराएं सदैव जीवंत रहें और संस्कृति की यह अनमोल विरासत आने वाली पीढ़ियों तक गौरव के साथ पहुंचती रहे। भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का आशीर्वाद समस्त छत्तीसगढ़वासियों पर बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का संचार हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!