मटंग में 17वें वर्ष विराजमान हुईं धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी
पाटन, सेलूद। समीपस्थ ग्राम मटंग के लक्ष्मी चौक में श्री गणेश-लक्ष्मी उत्सव समिति के तत्वावधान में धन-वैभव एवं सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की विधिवत मूर्ति स्थापना की गई। समिति एवं ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से लगातार 17वें वर्ष मां लक्ष्मी की स्थापना कर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ उत्सव मनाया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष तेनसिंग निर्मलकर ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों के सहयोग से मां लक्ष्मी की स्थापना की गई है। प्रतिदिन आयोजित पूजा-अर्चना एवं आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। वहीं विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा रोजाना भजन-कीर्तन एवं सेवा का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।



इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक पोसूराम निर्मलकर, अध्यक्ष तेनसिंग निर्मलकर, पंडा द्वारिका साहू, गन्नू पटेल, भानु निर्मल, सियाराम, पंकज सेन, जितेंद्र साहू, दानु यादव, नीलकमल साहू, गंगोत्री वर्मा, संदीप वर्मा, राजा, वासु सहित समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।



