नवागांव बी में धूमधाम से मनाया गया गौरा-गौरी उत्सव, पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति ने मोहा मन
जामगांव आर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था और पारंपरिक विरासत का प्रतीक गौरा-गौरी पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम नवागांव बी में गौरा-गौरी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर गौरा-गौरी की आकर्षक सजावट की गई तथा पूजा स्थल को रंग-बिरंगी पताकाओं और आकर्षक रोशनी से सजाया गया।
पारंपरिक वेशभूषा में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनुपम झलक



गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की लोक आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। इस अवसर पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की जाती है। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और वेशभूषा के साथ उत्सव में सहभागिता निभाई। लोक परंपराओं, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गोंडवाना समाज के सदस्य एवं ग्रामवासी शामिल हुए। गौरा-गौरी उत्सव के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी पुरातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर भरोसा ठाकुर, राधेलाल नेताम, श्रवण नेताम, सीताराम कोर्राम, नंदलाल कोर्राम, पुरन कोर्राम, लवकुमार कोर्राम, जयसिंह कोर्राम, दिलीप नेताम, चंदेलु नेताम, धर्मेंद्र नेताम, मुकेश नेताम, टिकेश नेताम, विजय, रूपेश, ऋषभ, चमन, भूपेंद्र, वासु, नेमचंद, भूपेश नेताम, आदि ठाकुर, सोनू ठाकुर, जरा मबती, सुखम, संगीता ठाकुर, संतोषी नेताम, सरस्वती नेताम, गुरुमति, परमिला, कविता, सुनीति नेताम, झरना ठाकुर, तन्नू नेताम, ईशा नेताम, वंदना नेताम, भावना नेताम, लल्ली, नंदनी, दीक्षा, दिव्या नेताम, केशकुमारी एवं दुर्गेश्वरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में समाज के गौरव श्री टहलराम नेताम एवं श्री खिलावन कोर्राम का विशेष सहयोग रहा।
उक्त जानकारी अभिषेक सेन, मीडिया प्रभारी ने दी।



