गौ माता की पूजा-अर्चना कर खिलाई खिचड़ी, आदर्श गौठान में मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व

पाटन। दीपावली पर्व के पावन अवसर पर गोवर्धन पूजा के दिन नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 15 अटारी स्थित आदर्श गौठान में श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें खिचड़ी खिलाई गई तथा गौ माता के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गौ माता की पूजा-अर्चना के बिना गोवर्धन पूजा का पर्व अधूरा है। जब तक हम गौ माता का पूजन और सम्मान नहीं करेंगे, तब तक इस पर्व की वास्तविक सार्थकता पूरी नहीं होगी।



वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौ माता की रक्षा और सेवा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। हमें उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सदैव आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, देवेंद्र ठाकुर, नेहा वर्मा, जितेंद्र निर्मलकर, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, संगीता धुरंधर, एल्डरमैन प्रकाश बिजौरा, दामोदर चक्रधारी, गंगा प्रसाद देवांगन, योगेश सोनी, बाबा वर्मा, केशव बंछोर, बब्बू भाले, अवधेश ठाकुर, गावस्कर देवांगन, टीकू पटेल, विनीता देवांगन, रेणुका बिजौरा, किरण बंछोर, मिलन देवांगन, संतोष वर्मा, भानुप्रिया देवांगन सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।



